नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

Spread the love

नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए पुलिस ने दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी में रोक दिया। वाहनों को वाया हल्द्वानी से भेजा जा रहा है।

सीओ सुमित पांडे के अनुसार, नैनीताल शहर में पार्किंग की सीमित व्यवस्था के कारण दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी से सीधे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इन्हें हल्द्वानी मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

इस व्यवस्था के चलते नैनीताल तिराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए जाम खुलवाया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    चमोली- नकली गहनों पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveचमोली में पुलिस ने नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों…


    Spread the love