बदल रहा मौसम,दिल्ली-एनसीआर में बारिश,सुबह छाए बादल और फिर बूंदाबांदी

Spread the love

दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर बादलों से घिर गया। नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह सुबह मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च को बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। सोमवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदल जाएगा। ऐसे में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। यही नहीं, दिन आसमान बादलों से घिरा रहेगा। सुबह से दोपहर के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बदलते मौसम के चलते लोगों को दिन में गर्मी और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है।

 

रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। इसके अलावा, बारिश की वजह से बीते तीन दिन से सुबह-शाम की हल्की ठंड होने लगी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 30, आया नगर में 29.5, लोधी रोड में 29.6 और पालम में 28.2 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

23 मार्च के बाद 28 तक कोई बारिश नहीं होगी। हालांकि बादलों की आवाजाही बरकरार रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 23 और 24 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 25 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली में 26, 27 और 28 मार्च को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

और पढ़े  मौसम में बदलाव- पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज बारिश, पारा गिरा, आज भी आंधी-पानी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 23 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 24 और 25 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में 26, 27 और 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘पूरा जीवन मातृभूमि को समर्पित किया’

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के महान योद्धा और वीरता एवं पराक्रम के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने…


    Spread the love

    Delhi- डिमोशन की अर्जी मंजूर, सब-इंस्पेक्टर को बनाया गया सिपाही, जानिए कैसी बही ‘उलटी गंगा’

    Spread the love

    Spread the loveहर कोई आगे बढ़ने के लिए तरक्की और प्रमोशन चाहता है लेकिन दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने पदावनति की इच्छा जताई थी। सिपाही बनने की इस इच्छा…


    Spread the love