हल्द्वानी- नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका

Spread the love

ल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी 23 वर्षीय शुभ दिवाकर का शव बृहस्पतिवार देर शाम पीलीकोठी के पास बरामद हुआ। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। शुभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में उसके शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं और घटनास्थल से भी नशे से संबंधित सामान बरामद हुआ है।

 

शुभ दिल्ली में नौकरी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही हल्द्वानी अपने घर कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस 2 आया था। उसकी मां यहां किराए पर रहकर घरों में काम करती हैं। शुभ तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों को बृहस्पतिवार देर शाम किसी परिचित ने शुभ के पीलीकोठी के पास पड़े होने की सूचना दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान उसके परिचितों ने स्वीकार किया कि वह नशे की गिरफ्त में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशे की लत ने ली जान
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुभ बुधवार शाम घर से निकला था। रात में परिजनों ने उसे कई बार फोन किया लेकिन उससे संपर्क हो नहीं पाया। उसके शरीर पर इंजेक्शन के निशान भी मिले हैं। जिस जगह शुभ का शव मिला, वहां इंजेक्शन और अन्य संबंधित सामान भी बरामद हुआ है। यह सभी साक्ष्य नशे की ओवरडोज की ओर इशारा करते हैं।

युवक की हिस्ट्री जुटाई जा रही है। हर बिंदु से मामले की जांच की जा रही है, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।-अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

और पढ़े  चमोली: राज बब्बर की सांसद निधि के गबन का मामला: कंस्ट्रक्शन कंपनी का जीएम लखनऊ से गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट था जारी

Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  उत्तराखंड SIR: एक माह में 2.83 लाख दावे-आपत्तियां, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love