देशभर में ईद का त्योहार आज- PM-राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी मुबारकबाद,दिया भाईचारे का संदेश 

Spread the love

मजान के पूरे 30 रोजे और इबादतों के बाद देशभर में खुशी का माहौल देखने को मिला, जब ईद का चांद नजर आया। चांद दिखते ही मस्जिदों से एलान किया गया और लोगों ने आसमान में पटाखे जलाकर अपनी खुशी जाहिर की। अकीदतमंदों के चेहरों पर रौनक लौट आई और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देने लगे।

 

इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।

 

 


राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं

ईद-उल-फितर के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार हमें आत्मसंयम, सेवा और दूसरों की मदद करने की सीख देता है।

उन्होंने कहा कि इस दिन हमें जरूरतमंदों और कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति दया और सहयोग का भाव रखना चाहिए। इसके साथ ही मुर्मू ने देशवासियों से अपील की कि इस पवित्र मौके पर हम सब मिलकर समाज और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लें। राष्ट्रपति के इस संदेश ने ईद के त्योहार पर भाईचारे और एकता का संदेश दिया है।

पीएम मोदी ने नवरोज की भी बधाई दी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने नवरोज के खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कामना की कि आने वाला साल सभी के लिए खुशहाल हो, लोगों की सभी इच्छाएं पूरी हों और हर कोई स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी को नवरोज मुबारक कहकर इस त्योहार की बधाई दी। नवरोज पारसी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं।

और पढ़े  सेना में सेवा करना सौभाग्य': रिटायरमेंट पर और क्या बोले उपेंद्र द्विवेदी? ले. जनरल धीरज सेठ ने संभाला पदभार

Spread the love
  • Related Posts

    विपक्षी दलों ने SC के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, चुनाव आयोग के SIR का जिक्र

    Spread the love

    Spread the love   कांग्रेस ने कहा है कि 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को एक संयुक्त पत्र भेजा है। यह पत्र निर्वाचन…


    Spread the love

    सेना में सेवा करना सौभाग्य’: रिटायरमेंट पर और क्या बोले उपेंद्र द्विवेदी? ले. जनरल धीरज सेठ ने संभाला पदभार

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय सेना में चार दशक से अधिक समय तक सेना की सेवा करने वाले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय थल सेना प्रमुख का पद छोड़ दिया। अब लेफ्टीनेंट जनरल…


    Spread the love