देहरादून: गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड, झारखंड के फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, पोस्टर जारी

Spread the love

हुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डालनवाला पुलिस ने मामले में नामजद छह फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही सभी आरोपियों के फोटो और विवरण के साथ मोस्ट वांटेड वांछित इनामी अपराधी का पोस्टर जारी कर दिया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है।

 

पुलिस की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार, सभी आरोपी कोतवाली डालनवाला में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 30/2026 के तहत वांछित/इनामी हैं। पुलिस ने आमजन को सचेत करते हुए इन आरोपियों की पहचान सार्वजनिक की है। इन सभी आरोपियों के फोटो पोस्टर पर प्रकाशित कर उत्तराखंड के साथ-साथ झारखंड और अन्य राज्यों में भी चस्पा करने की तैयारी की है, ताकि आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

 

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इसके अलावा सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद भी ली जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन वांछित अपराधियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल कोतवाली डालनवाला से संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विदित हो कि राजधानी के पॉश इलाके राजपुर रोड में सिल्वर सिटी मॉल के अंदर झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अर्जुन सुबह जिम करके बाहर निकल रहा था, तभी सीढि़यों के पास पहले से घात लगाए शूटरों ने उसके सिर से पिस्टल सटाकर गोली मार दी थी। इसके बाद वह फरार हो गए थे। उत्तराखंड पुलिस ने मामले में झारखंड से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें झारखंड समेत उनके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- चंद्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली, महिला समेत दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

 

जल्द नहीं हुई गिरफ्तारी तो इनाम बढ़कर होगा एक लाख
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द इनकी गिरफ्तारी नहीं होती तो इन पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी। इस संबंध में फाइल तैयार की जा रही है।

इन फरार आरोपियों की हुई पहचान

  • आकाश कुमार प्रसाद उर्फ अरुण कुमार प्रसाद (22 वर्ष), निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर, जिला पूर्वी सिंहभूम, झारखंड।
  • विनोद कुमार साह उर्फ साहू, निवासी उलिडीह टैंक रोड, मानगो, जमशेदपुर, झारखंड।
  • यशराज पुत्र राजकुमार सिंह (24 वर्ष), निवासी गाराबासा, थाना बागबेड़ा, जमशेदपुर, झारखंड।
  • अंकित कुमार वर्मा उर्फ अंकित वर्मा (31 वर्ष), निवासी थाना रोड, टेल्को, लोहरदगा, झारखंड।
  • आयुष दीप कुमार सिंह (24 वर्ष), निवासी आरपी पटेल स्कूल रोड, जुगसलाई, जमशेदपुर, झारखंड
  • विशाल सिंह (28 वर्ष), निवासी गाराबासा, बागबेड़ा, जमशेदपुर, झारखंड।

Spread the love
  • Related Posts

    प्रतीक यादव- आई लव यू…अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveपिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही…


    Spread the love

    नैनीताल हाईकोर्ट- लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर HC ने जताई नाराजगी, 16 जून अगली सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि…


    Spread the love