चमोली- औली में बनेगा पहाड़ी शैली का हाट बाजार, मिलेगा सभी सामान

Spread the love

ली में पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग पहाड़ी शैली का हाट बाजार बनाने की योजना बना रहा है। ऐसा बाजार जहां मेडिकल सुविधा, स्थानीय उत्पाद के साथ अन्य तरह की सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके।पर्यटन स्थली औली में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

 

यहां होटल और खाने की दुकानें तो हैं लेकिन कोई ऐसा बाजार नहीं है जहां पर्यटक अपनी जरूरत के अनुसार कुछ सामग्री खरीद सकें। यहां तक की अगर दवा की भी जरूरत होगी तो उसे 13 किमी दूर ज्योतिर्मठ जाना पड़ेगा। पर्यटन विभाग ने अब यहां पर एक बाजार तैयार करने की योजना बनाई है।

लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा

यहां पर विभाग दुकानें बनाकर देगा। इन दुकानों में सिर्फ खाने-पीने की ही व्यवस्था नहीं होगी बल्कि मेडिकल स्टोर, स्थानीय उत्पाद सहित अन्य सामग्री की दुकानें होंगी। बाजार होने पर पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन मिल सकेंगे। यदि वे स्थानीय उत्पाद खरीदना चाहते हैं, कोई अन्य तरह की खरीदारी करना चाहते हैं तो वह औली में ही उपलब्ध हो सकेंगे। पर्यटन विभाग की इस पहल से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

 

औली में जीएमवीएन गेस्ट हाउस के पास बाजार बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इस बाजार में खाने की दुकानों के साथ ही स्थानीय उत्पाद व अन्य तरह की दुकानें भी होंगी। इसका खाका तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसकी डीपीआर तैयार कर भेजी जाएगी। – अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी, चमोली।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों में उत्साह, एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण, सबसे अधिक केदारनाथ के लिए
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love