Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपना लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जहां कहीं ओले गिरने तो कहीं तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक साथ सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पिछले दो दिनों से अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर देखा जा रहा है।

 

इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट
सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 28 जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट बाकी जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों को खुले में जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भोपाल समेत कई शहरों में बदला मौसम
राजधानी भोपाल में देर रात और तड़के सुबह तेज बारिश हुई। इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, बैतूल, मैहर और पांढुर्णा में भी मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश दर्ज की गई। ओलावृष्टि और तेज बारिश से गेहूं और संतरे की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह खेतों में खड़ी फसल गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

 जनजीवन हो सकता है प्रभावित
कई जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे बिजली सप्लाई और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 मार्च के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और प्रदेश में फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

और पढ़े  एमपी: नर्मदा घाटी में मिला 5 लाख साल पुराना विशालकाय हाथी का जबड़ा, पुरानी पीली मिट्टी की परत में दबा था
  • Related Posts

    एमपी: रात में महाकाल पहुंचे गोपाल मंदिर, विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार, सुबह वैष्णव तिलक लगाकर दिए दर्शन

    अवंतिका नगरी में वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात में देवाधिदेव महादेव ने सवारी के रूप में गोपाल मंदिर पहुंचकर…

    एमपी में मौसम का डबल अटैक: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में बढ़ी ठिठुरन, शाजापुर में पारा 8.7 डिग्री

    मध्यप्रदेश में मौसम ने एक साथ दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। कहीं बारिश और कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है तो कहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन…