Bihar: जवान के साथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए ..

Spread the love

रभंगा पुलिस में तैनात दो सिपाहियों के बीच अवैध संबंध का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। दोनों को महिला सिपाही के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा जिला पुलिस में तैनात महिला सिपाही (संख्या 1115) और मधेपुरा पुलिस बल में तैनात पुरुष सिपाही (संख्या 697) को हिरासत में लिया गया। बाद में दोनों को देर शाम पीआर बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध था।

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महिला सिपाही के पति और परिवार के सदस्यों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसकी सूचना बिरौल थाना अध्यक्ष को दी गई। महिला सिपाही के पति के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का एक सिपाही के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। गुरुवार को दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

दोनों की ड्यूटी फिलहाल बिरौल थाना में ही लगाई गई थी
बताया जाता है कि दोनों सिपाहियों के संबंधों की चर्चा पहले से ही अन्य पुलिसकर्मियों के बीच हो रही थी। महिला सिपाही दरभंगा जिला पुलिस बल में तैनात है और वर्तमान में बिरौल थाना में पदस्थापित है, जबकि पुरुष सिपाही मधेपुरा जिला पुलिस में तैनात है। दोनों की ड्यूटी फिलहाल बिरौल थाना में ही लगाई गई थी। गुरुवार को पकड़े जाने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया। कई पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद बिरौल थानाध्यक्ष ने दोनों से पीआर बॉन्ड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया।

और पढ़े  Bihar: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

 

दोनों सिपाहियों को हिरासत में लिया गया था
इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दोनों सिपाहियों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक, अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

    Spread the love

    Spread the loveपटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला…


    Spread the love

    Bihar: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पटना समेत कई जिलों शुक्रवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। रात में राजधानी समेत…


    Spread the love