कुलदीप-वंशिका का रिसेप्शन- आशीर्वाद देने को दिग्गज क्रिकेटरों का लगा जमवाड़ा, मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश भी पहुंचे

Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी जीवनसाथी वंशिका सिंह के शाही रिसेप्शन से नवाबों का शहर क्रिकेट, सियासत और शाही चमक-धमक से सराबोर हो उठा। शहीद पथ स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित ”कुल-वंश” के इस शाही रिसेप्शन में उस वक्त हर कोई दंग रह गया, जब नवविवाहित जोड़े ने 1960 मॉडल की चमचमाती रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर एंट्री की। दिल्ली से खास तौर पर मंगवाई गई इस कार ने रिसेप्शन को क्लासिक टच दिया।

 

स्टेज पर जब कुलदीप और वंशिका पहुंचे तो उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। कुलदीप ब्लैक कलर के बंद गला सूट में बेहद सजीले लग रहे थे, वहीं वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर लाल पत्थरों (स्टोंस) की बारीक कढ़ाई लुक में चार चांद लगा रही थी।

समारोह का खूबसूरत दृश्य वह रहा जब टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर स्टेज पर पहुंचे और कुलदीप ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की। कुलदीप ने उनके भी पैर छुए और वंशिका ने हाथ जोड़कर शालीनता से उनका अभिवादन किया। सीएम ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मैदान के धुरंधर और सियासत के दिग्गज भी हुए शामिल

रिसेप्शन में क्रिकेट जगत और राजनीति के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पहुंचकर जोड़े को बधाई दी। मेहमानों की सुविधा के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का विशेष इंतजाम किया गया।

और पढ़े  UP: प्रदेश की महिला शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, नियुक्ति अब मायके या ससुराल के पास ही होगी,CM ने की घोषणा

कुलदीप-वंशिका के गांव के लोग भी हुए शामिल
14 मार्च को मसूरी में शादी रचाने के बाद लखनऊ का यह रिसेप्शन न केवल वीवीआईपी मेहमानों के लिए बल्कि कुलदीप के गांव से आए उन लोगों के लिए भी यादगार बन गया, जिन्होंने अपने लाडले को दूल्हा बनते देख पलकें बिछा दी थीं।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    योगी मंत्रिमंडल का विस्‍तार,शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

    Spread the love

    Spread the loveकैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के खैर…


    Spread the love

    UP- इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ

    Spread the love

    Spread the loveइटावा जिले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम नगला उदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को एक संदिग्ध किशोरी के…


    Spread the love