आंधी-बारिश के साथ राज्य में बदला मौसम, गाजियाबाद और नोएडा में जमकर बारिश

Spread the love

त्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम ने बुधवार शाम अचानक करवट ली। देर शाम दिल्ली से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद आदि में झोंकेदार हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान बारिश वाले क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं और बारिश के असर से प्रदेशभर में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत हैं।

 

बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी व मध्यांचल के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जबकि सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर समेत छह जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट है। बुधवार को बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 19 मार्च से बदलाव के साथ 20 मार्च को प्रदेशभर में तेज हवाओं और बारिश का व्यापक असर देखने को मिलेगा।

यहां है ओलावृष्टि की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर व आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।

यहां चलेंगी 40 से 60 किमी प्रति घंटे वाली झोंकेदार हवाएं

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे वाली झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

और पढ़े  झपकी बन गई काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

यहां है मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात के आसार हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    योगी मंत्रिमंडल का विस्‍तार,शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

    Spread the love

    Spread the loveकैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के खैर…


    Spread the love

    UP- इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ

    Spread the love

    Spread the loveइटावा जिले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम नगला उदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को एक संदिग्ध किशोरी के…


    Spread the love