Drone- अमेरिकी सैन्य बेस के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप

Spread the love

श्चिम एशिया संकट गहराता जा रहा है और पश्चिम एशिया के विभिन्न देश इसकी जद में हैं। अब इसकी आंच अमेरिका की जमीन तक पहुंचती दिख रही है। दरअसल गुरुवार को अमेरिका के एक सैन्य अड्डे के ऊपर संदिग्ध ड्रोन मंडराता दिखाई दिया। जिस सैन्य अड्डे पर ड्रोन मंडरा रहा था, उस सैन्य अड्डे में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के आवास हैं। यही वजह है कि इस घटना के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है।

 

मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के आवास शिफ्ट करने की चर्चा
वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे फोर्ट मैकनेयर के ऊपर संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया। हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है कि यह ड्रोन कहां से आया था। इस घटना के बाद मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के आवास इस सैन्य अड्डे से स्थानांतरित करने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिका में हाई अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉशिंगटन में सैन्य अड्डे के ऊपर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद व्हाइट हाउस के उच्च अधिकारियों ने बैठकें की। घटना के बाद अमेरिका में अलर्ट है। ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और कई अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की मौत के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए अमेरिका में हाई अलर्ट है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अमेरिका के राजनयिक मिशनों के लिए भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

और पढ़े  Earthquake- न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love