पालम अग्निकांड- बड़ा खुलासा: दमकल और एंबुलेंस के लिए रुकावट बना गलियों में अतिक्रमण, तड़प-तड़पकर हुई मौत

राजधानी दिल्ली के पालम में बीते बुधवार को एक बड़ा हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद अब सड़कों पर अतिक्रमण को घटनास्थल पर देरी से पहुंचने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

पालम के राम चौक मार्केट की एक दुकान में भयंकर आग लग गई। सड़कों और गलियों में अतिक्रमण और गाड़ियों के कारण फायर ब्रिगेड तथा एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी पुष्टि की है।

 

मौके पर जांच टीम
वहीं दूसरी तरफ पालम अग्निकांड में एफएसएल टीम मौके पर है। एफएसएल टीम सघन और गहन जांच कर रही है। साथ ही, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। 

Palam Fire Incident Encroachments in Lanes Hindered Fire Brigade and Ambulances

सिस्टम का फैलियर है: राजेंद्र कश्यप
पालम विधायक कुलदीप सोलंकी पीड़ित परिवार से मिले और अपनी संवेदनाएं प्रकट की। व्यवसायी राजेंद्र कश्यप ने कहा कि सिस्टम का फैलियर है। वरना आज मेरा परिवार जिंदा होता। पालम अग्निकांड में मृतक के पिता राजेंद्र कश्यप शोक सभा में फफक-फफक कर रोए। साथ ही, स्थानीय निवासी इस मुश्किल की घड़ी में उनका साथ दे रहे है और सांत्वना दे रहे हैं।

Palam Fire Incident Encroachments in Lanes Hindered Fire Brigade and Ambulances

सीएम रेखा ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस दर्दनाक हादसे से भीतर से आहत और बाहर से सख्त नजर आईं। उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है।

Palam Fire Incident Encroachments in Lanes Hindered Fire Brigade and Ambulances

मृतकों के परिवारों को मुआवजा
दिल्ली सरकार ने वयस्क मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। नाबालिगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये की तत्काल सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की गहराई से जांच के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है। प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Palam Fire Incident Encroachments in Lanes Hindered Fire Brigade and Ambulances

आप ने सरकार पर सवाल उठाए
आम आदमी पार्टी (आप) ने इस अग्निकांड को लेकर दिल्ली सरकार को घेरा है। आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने इसे सरकार के नकारेपन का परिणाम बताया। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे सरकारी लापरवाही कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड के पास जरूरी सीढ़ियां और हाइड्रोलिक लिफ्ट नहीं थीं।

और पढ़े  यमुना में फिर मृत मिलीं मछलियां, दिल्ली के पानी में रासायनिक कचरे से लेकर ऑक्सीजन की कमी तक की आशंका

Palam Fire Incident Encroachments in Lanes Hindered Fire Brigade and Ambulances
केजरीवाल ने जताई चिंता
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ रही आग की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने संकरी गलियों में बचाव कार्य के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। केजरीवाल ने भविष्य में ऐसे हादसों की आशंका भी जताई।
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट: रिश्वत मामले में विजयन की याचिका पर सुनवाई आज, वाईएसआरसीपी की अर्जी पर भी जिरह

    सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ 21 अक्तूबर को दो महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।  इनमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले से जुड़ी याचिका…

    आज जियो का मेगा IPO- बाजार में दिवाली तक चार और कंपनियां उतरेंगी, ₹32 हजार करोड़ से अधिक जुटाएंगी तीन कंपनियां

    इस त्योहारी सीजन में दलाल स्ट्रीट पर रोशनी और रौनक दोनों दोगुनी होने जा रही हैं। दिवाली से पहले जियो प्लेटफॉर्म समेत पांच आरंभिक सावर्जनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने…