बैंक घोटाला: विक्रम वधावा की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे कई IAS, सोने में किया था इन्वेस्ट

Spread the love

ईडीएफसी बैंक से जुड़े करोड़ों के घोटाले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम वधावा के संपर्कों, वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क की परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं।

चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के साथ-साथ उसके सभी बैंक खातों और वित्तीय ट्रांजेक्शन की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि विक्रम वधावा के शहर के कुछ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ भी संपर्क रहे हैं। इन्हीं संपर्कों के सहारे उसने शहर में अपनी पहचान और पहुंच बनाई थी। करीब तीन महीने पहले इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक स्थान पर वधावा ने अपने जन्मदिन पर एक भव्य पार्टी आयोजित की थी। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे जिनमें कुछ आईएएस अधिकारियों की मौजूदगी की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस इन संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।

 

जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी के कुछ अधिकारियों के साथ करीबी संबंध थे और उनके पास उसका लगातार आना-जाना लगा रहता था। हालांकि पुलिस फिलहाल इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि से पहले सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है।

घर से कई अहम दस्तावेज बरामद

इस बीच पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले की अलग से जांच कर रहा है। सूत्रों के अनुसार ईडी को शक है कि आरोपी ने घोटाले के पैसों से बड़ी मात्रा में सोना खरीदा था और उसका कुछ हिस्सा अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा गया है। इसी कड़ी में शहर के कुछ ज्वैलर्स भी जांच के दायरे में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ज्वैलर्स के खातों में भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन के संकेत मिले हैं। ईओडब्ल्यू बैंकिंग रिकॉर्ड खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घोटाले की रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर हुई और यह पूरा नेटवर्क कब से सक्रिय था।

सोमवार को पुलिस ने आरोपी विक्रम वधावा का मेडिकल भी करवाया। वहीं हरियाणा की जेल में बंद सह-आरोपी रिभव को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की योजना बना रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और पैसों के प्रवाह की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

और पढ़े  बंगाल- शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण: बंगाल के नए CM बने शुभेंदु अधिकारी, PM मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love