Today Horoscope 17 March 2026 आज इन राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

दैनिक राशिफल-

मेष- जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ी शारीरिक दुर्बलता द्वादश भाव में जाकर मंगल देगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन चोट लग सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। नए व्‍यापार की शुरुआत अभी न करें। जो व्‍यापार चल रहा है वो चलता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शारीरिक स्थिति नरम-गरम रहेगी लेकिन अब संतान, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। जीवन रास्‍ते पर आने लगा है। अच्‍छी स्थिति है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-जीवन कठिन होता जा रहा है। अष्‍टम भाव में गुरु और मंगल बैठे हैं जो संतान, प्रेम और भाग्‍य को थोड़ा मध्‍यम कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति सही रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

तुला-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। दबदबा कायम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार सही है। संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-वाणी अनियंत्रित न होने दें। पूंजी का निवेश अभी न करें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। सही समय कहा जाएगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

धनु-ओजस्‍वी और तेजस्‍वी बने रहेंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी बहुत अच्‍छी है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार बहुत अच्‍छी स्थिति में चल रहा है। एक सुखद समय कहा जाएगा इसको। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पराक्रम बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय आ जाएगा। संतान, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ बहुत अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार और स्‍वास्‍थ्‍य सही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मीन-भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राजसत्‍ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से चार चांद लग रहे हैं जीवन में। बजरंग बली की अराधना करते रहें। अच्‍छा होगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…

    Today Horoscope 01 September 2026 आज इस राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है आपकी परेशानी, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…