हल्द्वानी- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मातृशक्ति के आगे नतमस्तक हुए लोग, आत्मनिर्भरता और महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। कई संगठनों ने मातृशक्ति सम्मान समारोह, काव्य संध्या और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
भाजपा महिला मोर्चा ने मुखानी स्थित बैंक्वेट हॉल में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉल में मोटे अनाज से बने विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया। प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक बदलाव में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहां प्रदेश मंत्री विजयालक्ष्मी, जिला प्रभारी नवीन भट्ट, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक श्रुति तिवारी, जिपं अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, राशि जैन, आभा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

15 महिलाओं को मिला मातृशक्ति सम्मान
राष्ट्रीय लोक मंच ने बियरशिवा स्कूल में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंद्रह महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें प्रोफेसर कमला पंत, डॉक्टर भगवती पनेरू, हल्द्वानी बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष भगवती पलड़िया, राष्ट्रपति से सम्मानित सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका त्रिपाठी, महनाज जहां, हेमलता जोशी, रितु होरा, रूबी भटनागर, बसंती बिष्ट, भावना बुधानी, निशा आर्य, संगीता टाकुली, किरण हेडिया शामिल रहीं। वहां कार्यक्रम संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट, योगिता बिष्ट, ज्योति परिहार, प्रियंका जोशी उपस्थित थीं।

और पढ़े  काशीपुर- एनएच किनारे मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस, फोरेंसिक जांच जारी

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love