रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

 

 

रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, भूरारानी खुशी इनक्लेव वार्ड 31 निवासी 26 वर्षीय करन खेड़ा पुत्र ललित खेड़ा रुद्रपुर टेंपो स्टैंड में मुंशी था।

बताया जा रहा है कि रविवार रात वह किसी काम से कहीं गया हुआ था। रात 12 बजे के आसपास रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए और गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना भारत सेवा टीम के सदस्यों को दी। मौके पर पहुंचे सदस्यों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, सोमवार सुबह घटना की जानकारी स्वजन को हुई तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- जरूरी खबर:  यात्रा से पहले स्कैन करें क्यूआर कोड, 13 भाषाओं में पाएं पूरी स्वास्थ्य जानकारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में बूंदाबांदी से मैदान में गिरा पारा, आज भी ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबीते कुछ दिनों से परेशान कर रही गर्मी के बीच मौसम बदला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को बड़ी राहत मिली। मंगलवार सुबह पहाड़ी क्षेत्रों में…


    Spread the love

    उत्तराखंड: विस के विशेष सत्र में शिक्षा मंत्री की घोषणा, छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50% प्रतिनिधित्व

    Spread the love

    Spread the loveशिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने यह बात नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर…


    Spread the love