COVID 19 भारतीय यात्रियों के प्रवेश पर यहां भी लगी रोक.

Spread the love

श्रीलंका ने कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए भारत से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। श्रीलंका ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की है। हालांकि ऐसा करने वाला श्रीलंका अकेला देश नहीं है। इससे पहले कुछ अन्य देशों ने भी ऐसा ही फैसला लिया है।
श्रीलंका के नागर विमानन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के कारण यह कदम उठाया गया है। नागर विमानन महानिदेशक ने राष्ट्रीय विमान कंपनी श्रीलंका एयरलाइन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर श्रीलंका के स्वास्थ्य प्राधिकारों से मिले निर्देशों के अनुरूप यह निर्देश दिया जाता है कि तत्काल प्रभाव से भारत से आने वाले यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। पर्यटन मंत्री प्रसन्ना राणातुंगा ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे श्रीलंकाई प्रवासी कामगारों को देश लौटने की इजाजत देने का निर्देश दिया है।

श्रीलंका में भी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले पांच दिनों से रोज 2,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं जबकि मध्य अप्रैल तक रोजाना औसतन 200 मामले आ रहे थे


Spread the love
और पढ़े  भोगपुरम में हवाई अड्डे का उद्घाटन, जनसभा में PM बोले- स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए आज अहम दिन
  • Related Posts

    रूस-ईरान से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ की आशंका,क्या है US के सांसदों की नई रणनीति?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 टैरिफ लगाने का अमेरिकी राष्ट्रपति को अधिकार देने वाला बिल शुक्रवार को पास कर दिया।…


    Spread the love

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *