हरिद्वार- एसएसपी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Spread the love

वैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त रुख अपनाते हुए झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।

जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़ी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात कही गई थी। इस मामले के सामने आते ही एसएसपी के निर्देश पर इसकी प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी इकबालपुर नवीन सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह, कांस्टेबल प्रदीप को निलंबित कर दिया।


 

साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, भक्तों ने किया जोरदार स्वागत, कुछ दिन यहीं करेंगे साधना
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love