श्रीनगर गढ़वाल- धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर रहेगी रोक, मेयर ने बैठक में लिया निर्णय

Spread the love

 

धारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से मंदिर समिति के साथ बैठक की गई। बैठक में मंदिर परिसर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर को व्यवस्थित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा।

बैठक की अध्यक्षता मेयर आरती भंडारी ने की। बैठक में तय किया गया कि मंदिर परिसर की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र में मोबाइल पूरी तरह से वर्जित रहेगा। साथ ही नगर निगम की ओर से मंदिर परिसर में सामान रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त मंदिर में पैदल आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वन वे व्यवस्था करने पर सहमति बनी जिससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारु और व्यवस्थित हो सके।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि धारी देवी मंदिर हमारी आस्था का प्रमुख केंद्र है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए मोबाइल फोन प्रतिबंध, लॉकर व्यवस्था, वन वे व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर वार्ड के पार्षद राजेंद्र नेगी, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, अधिशासी अभियंता पवन कोठियाल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, प्रवीण रावत, मंदिर समिति के सचिव विवेक पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून- बीकेटीसी ने तय किया, केदारनाथ धाम की रूप छड़ी अब देवभूमि से नहीं जाएगी बाहर

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love     रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग तेजी से…


    Spread the love

    बागेश्वर- कपकोट बाजार की निर्माणाधीन बिल्डिंग से नेपाली मूल के मजदूर कंकाल मिला

    Spread the love

    Spread the loveकपकोट के मुख्य बाजार स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एलआईयू की गुप्त सूचना पर स्थानीय लोगों के…


    Spread the love