राकेश टिकैत-PM की इस्राइल से दोस्ती गैस संकट की वजह, ईरान हमारा पुराना दोस्त

Spread the love

गांव सरूरपुर खुर्द में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की किसान गोष्ठी में संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताई। उन्होंने भारत-अमेरिका समझौते का विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और सरकार की नीतियों से देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है।

 

टिकैत ने कहा कि ईरान-इस्राइल संघर्ष का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। भारत की गलत नीतियों के कारण देश में तेल और रसोई गैस की किल्लत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर आम जनता और किसानों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गैस की कमी से लोग परेशान हैं। ईरान हमेशा भारत का मित्र देश रहा है। प्रधानमंत्री को समझौते के प्रयास करना चाहिए था। प्रधानमंत्री की इस्राइल से दोस्ती और वहां का दौरा करना देश के लिए चिंता का सबब बन रहा है।

टिकैत ने ऊर्जा निगम पर किसानों कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। इसमें किसानों की समस्याओं और खेती से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता महिपाल सिंह और संचालन हर्ष चहल ने किया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अनुराग, विनोद पूनिया, वीरेंद्र पूनिया, कृष्णपाल, मनोज शर्मा, अमित कुमार, देवेंद्र फोगाट आदि मौजूद रहे।

संकट के हालात में देश के साथ खड़ा होना चाहिए
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि देश में संकट की स्थिति पैदा होती है तो सभी नागरिकों को देश के साथ खड़ा होना चाहिए। डीजल, पेट्रोल और गैस का अनावश्यक उपयोग कम करना चाहिए। यात्रा के लिए निजी वाहनों के बजाय सरकारी बसों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के साथ खड़ा रहे और संसाधनों का संयम से उपयोग करे।

Spread the love
और पढ़े  भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाया, जानें मामला
  • Related Posts

    अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित होर्डिंग्स से शाहजहांपुर में सियासी घमासान

    Spread the love

    Spread the love         पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित होर्डिंग्स मंगलवार को कैंट क्षेत्र में सामने आने के…


    Spread the love

    ससुर-बहू का अफेयर: अंतरंग पकड़े गए थे रियाजुद्दीन और सना, चैट भी पढ़ता था पति, मुबीन ने पिता-पत्नी को मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveबुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के एक दिन बाद…


    Spread the love