कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं’- आईसीसी अध्यक्ष शाह की दो टूक, क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश पर था निशाना?

टी20 विश्व कप 2026 अब खत्म हो चुका है और भारतीय टीम इसकी चैंपियन बनी है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान ने किस तरह रंग में भंग डालने की कोशिश की थी, ये किसी से छिपा हुआ नहीं है। अब आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इशारों में इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन स्पष्ट रूप से कहा कि संस्था से बढ़कर कोई टीम नहीं है।

 

बांग्लादेश ने क्यों किया था ड्रामा?

  • मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) बौखला गया था।
  • उसने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी से टी20 विश्व कप के उसके मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग की थी।
  • आईसीसी ने बीसीबी को मांग ठुकरा दी थी, लेकिन बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा था।
  • आईसीसी ने फिर बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को विश्व कप में शामिल किया था।
  • बांग्लादेश का समर्थन करते हुए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था।
  • संभावित कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान ने यू-टर्न लिया था और भारत के खिलाफ मैच खेला था।
सदस्य टीमों के प्रदर्शन को सराहा
मुंबई में एक अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान शाह ने बताया किया कि कुछ टीमों की भागीदारी को लेकर पैदा हुई दुविधा ने पूरे टूर्नामेंट के भविष्य को खतरे में डाल दिया था। क्रिकेट के वैश्विक निकाय के प्रमुख के रूप में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश का नाम लिए बिना कहा, यह आईसीसी विश्व कप बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि कुछ टीमें भाग लेंगी या नहीं और विश्व कप का आयोजन कैसे होगा। आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर मैं कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती और कोई एक टीम संगठन नहीं बनाती। संस्था सभी टीमों का संयोजन होता है।

शाह ने टी20 विश्व कप 2026 की शानदार सफलता पर भी बात की जिसने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा, विश्व कप ने दर्शकों की संख्या के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कुल दर्शकों की संख्या के सारे रिकॉर्ड टूट गए। देखिए, अमेरिका ने भारत को कड़ी टक्कर दी, नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और नेपाल ने इंग्लैंड को डरा दिया। मैं सभी सहयोगी टीमों को बधाई देता हूं। उन्होंने पूर्ण सदस्य टीमों के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारतीय टीम को दिया संदेश
जय शाह ने टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, सूर्यकुमार और गौतम भाई के लिए मेरा एक संदेश है, शीर्ष से नीचे गिरने में कुछ ही महीने लगते हैं, जबकि नीचे से शीर्ष तक पहुंचने में वर्षों लग जाते हैं। कड़ी मेहनत करते रहिए और पुरस्कार जीतते रहिए। जब मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में था तब मैंने 2028 के ओलंपिक तक की योजना बनाई थी। अब मैं आईसीसी में हूं और बीसीसीआई में दूसरे लोग जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आप सभी को 2030, 2031 और यहां तक कि 2036 के लिए भी तैयारी करनी चाहिए।
और पढ़े  बाल-बाल बचे यूक्रेनी के राष्ट्रपति, विमान के पास पहुंचा अज्ञात ड्रोन
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…