हल्द्वानी:- दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा किया गया एक दिवसीय विचार गोष्टी एवं सन्मान समारोह कार्यक्रम

 

 

ज दिनाँक 13 मार्च दिन शुक्रवार को दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा महिला दिवस एवं महिला पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय विचार गोष्टी एवं सन्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी श्रीमती मंजू गौड़ ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। नारी शक्ति ही समाज की असली ताकत है। माँ, बहन, बेटी और हर उस महिला को नमन जो अपने साहस, मेहनत और संघर्ष से समाज और देश को नई दिशा दे रही हैं।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि तेजस्विनी जन सेवा समिति की अध्यक्ष कृति तिवारी ने कहा कि
हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस एवं 8 मार्च से 15 दिन महिला पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है. यह माह महिलाओं की उपलब्धियों, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है. इसके साथ ही यह माह हमें याद दिलाता है कि दुनिया के कई हिस्सों में आज भी महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा और अवसर दिलाने के लिए संघर्ष जारी है. इसी उद्देश्य से हर साल महिला को संगठित करके उनको स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य को लेकर यह दिन मनाया जाता है, ताकि महिलाओं के सशक्तिकरण और समानता के मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा सके.
संस्था की अध्यक्ष दिव्या कोटियाल द्वारा मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी श्रीमती मंजू गौड़ और विशिष्ट अतिथि तेजस्विनी जन सेवा समिति की अध्यक्ष कृति तिवारी को कार्यक्रम मे शॉल पहनाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पुरन गौड़, दिव्या कोटियाल, हेमा डंगवाल सचिव ,रिचा सोराडी कोषाध्यक्ष,संस्था के अन्य सदस्य रेनू डंगवाल, दीपा उप्रेती, नेहा निरुपमा जोशी, प्रभा बिष्ट, प्रिया वर्मा, उसा पाठक, ललिता मेहता, सरिता भक्तता, कविता त्रिकोटि, निर्मला आग्ररी, दिव्या जन सेवा केंद्र से संचालक राजेंद्र नाथ जी मौजूद रहे.

और पढ़े  हल्द्वानी: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महामंथन, सीएम समेत कई नेता शामिल, नितिन नवीन भी पहुंचे
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…