हल्द्वानी: Cylinder Shortage- व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर सुशीला तिवारी अस्पताल की कैंटीन हुई बंद, लकड़ी पर बन रहा भोजन

Spread the love

ल्द्वानी में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों के भोजन के लिए संकट पैदा हो गया है। यहां संचालक ने सार्वजनिक कैंटीन बंद कर दी है। मेडिकल कॉलेज में मेस चलाने के लिए गैस सिलिंडर नहीं हैं। यहां संचालक की ओर से लकड़ी खरीदकर छात्रों के लिए खाना बनाया जा रहा है।

 

सुशीला तिवारी अस्पताल में हर रोज पांच सौ मरीजों का भोजन बनता है। इसमें सुबह का नाश्ता, दिन का भोजन, शाम की चाय और रात का भोजन शामिल है। मेस संचालक देवकी नंदन ढोलगाई ने बताया कि यहां महीने में करीब 90 सिलिंडर उपयोग में लाए जाते हैं। अब सिर्फ एक सिलिंडर बचा है।

मेडिकल कॉलेज में पांच मेस चलती हैं। हर रोज करीब पांच सौ छात्र-छात्राएं मेस में भोजन करते हैं। मेस मैनेजर कन्हैया राजपूत ने बताया कि हर माह करीब 120 सिलिंडर की खपत है। दो दिन से एक भी सिलिंडर नहीं हैं। ऐसे में चार क्विंटल लकड़ी खरीदकर भोजन बनाया जा रहा है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कुकिंग गैस उपलब्ध कराने के लिए केएमवीएन को पत्र भेजा गया है।

महिला और बेस अस्पताल में भी संकट… महिला अस्पताल में हर रोज 45 से 50 भर्ती मरीजों का खाना बनता है। सीएमएस डॉ. ऊषा जंगपांगी ने बताया कि दो सिलिंडर थे जिसमें दूसरा भी खत्म होने वाला है। शुक्रवार को प्रशासन से बात की जाएगी। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस दताल ने बताया कि यहां भी सिलिंडर खत्म होने वाले हैं। करीब 80 मरीजों का खाना हर रोज बनता है।

जिलाधिकारी, खाद्य आपूर्ति विभाग को पत्र भेज दिया है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को भी फोन पर रसोई गैस संकट के बारे में बताया गया है। मजबूरी में कॉलेज की मैस में लकड़ी 6 पर खाना बनाया जा रहा है। इस बारे में मेडिकल के छात्र-छात्राओं को जाकर वस्तुस्थिति के बारे में बताया और उनसे भी सहयोग की अपील की है।-डॉ. जीएस तितियाल, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी

और पढ़े  हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love