उत्तराखंड- हर परिवार की होगी अलग आईडी: अब 18 से अधिक उम्र की सबसे बुजुर्ग महिला होगी घर की मुखिया

कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से सहायता पहुंचाने के लिए सरकार ने मंगलवार को “देवभूमि परिवार विधेयक- 2026” को सदन पटल पर रखा। इस विधेयक के कानून बन जाने पर प्रदेश में एकीकृत और सत्यापित परिवार-आधारित डेटाबेस “देवभूमि परिवार” की स्थापना हो सकेगी। विधेयक का उद्देश्य विभिन्न विभागों में बिखरे लाभार्थी डेटा को एक मंच पर लाकर योजनाओं के संचालन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समन्वित बनाना है। देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम दर्ज होगा।

 

वर्तमान में राज्य के अलग-अलग विभाग अपनी-अपनी योजनाओं के लिए अलग लाभार्थी डेटाबेस का उपयोग करते हैं। इसके कारण कई बार लाभार्थी आंकड़ों का दोहराव, पुनः सत्यापन की जटिल प्रक्रियाएं और विभागों के बीच समन्वय की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इससे न केवल प्रशासनिक संसाधनों पर अतिरिक्त भार पड़ता है, बल्कि योजनाओं के आकलन और प्रभावी क्रियान्वयन में भी बाधाएं उत्पन्न होती हैं।

 

अब इस विधेयक के माध्यम से राज्य में एक एकीकृत परिवार-स्तरीय डेटा भंडार स्थापित किया जाएगा, जो विभिन्न विभागों और एजेंसियों के लिए लाभार्थी संबंधी सूचनाओं का एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में कार्य करेगा।

देवभूमि परिवार विधेयक- 2026 सुशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और उत्तराखंड के नागरिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

और पढ़े  देहरादून: लेखक गांव में राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का शुभारंभ, 60 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…