T-20 World Cup : आज महामुकाबला भारत-पाक में रात 7:30 बजे से होगी टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच आज रविवार को होने वाले बहु प्रतिष्ठित मुकाबले के लिए माहौल तैयार हो चुका है और दोनों टीमों के बीच यह सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि भावनाओं की जंग होगा। भारत और पाकिस्तान दोनों आम तौर पर क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने नहीं होते हैं और केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में उनके बीच टकराव होता है। भारत का टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 का रिकॉर्ड है और वह इसे 6-0 करना चाहेगा। दूसरी तरह पाकिस्तान का मकसद भारत के खिलाफ विश्व कप में हार का क्रम तोडऩा होगा।
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले को किसी जंग की तरह नहीं, बल्कि सामान्य मैच की तरह देख रहे हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भरोसा है कि उनकी टीम इस बार समीकरणों को बदल देगी। हालांकि दोनों टीमें मैच की गंभीरता को नहीं देख रही हैं लेकिन दोनों टीमें जानती हैं कि इस मैच का परिणाम दोनों के लिए कितना मायने रखता है। इस मैच में केवल दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, बल्कि दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की भावनाएं इसके साथ जुड़ी रहेंगी। विराट का टी-20 कप्तान के रूप में यह आखिरी टूर्नामेंट है और वह इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेंगे। भारत ने आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने दोनों अभ्यास मैच बेहद आराम से जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने एक अभ्यास मैच जीता है और एक हारा है। पर अब अभ्यास की बात नहीं, बल्कि सीधे मैच की बात है, जिसमें जो बेहतर प्रदर्शन करेगा, वही जीतेगा।
संभावित टीम इंडिया: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
पाक टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद

और पढ़े  2026 शारदीय नवरात्रि- इस बार 10 दिन होगी मां दुर्गा की आराधना, यहां देखें कैलेंडर
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…