PM मोदी ने कैबिनेट के साथ की बैठक- अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश, सूत्रों का दावा

पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल-अमेरिका के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात पर भारत सरकार लगातार नजर रख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सिलसिले में आज कैबिनेट की बैठक की। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों को अफवाहों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पीएम मोदी ने संकट से निपटने के लिए भारत की तैयारियों को बहुत मजबूत बताया। उन्होंने कहा, ‘मंत्री जनता को समझाने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी बातों को प्रमुखता से रखें। विपक्ष के सवालों का भी ठोस तरीके से जवाब दें।’

खबरों में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से कहा, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पूरे विश्व को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि जनता और विपक्ष के सवालों का जवाब देते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। ईंधन और एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखें।

और पढ़े  CBI का शिकंजा: 500 करोड़ के रक्षा सौदे की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, तीन गिरफ्तार, 2.23 करोड़ बरामद
  • Related Posts

    कैंसर की 137 दवाएं होंगी सस्ती: 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें, क्या मरीजों का इलाज होगा कम खर्चीला?

    दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने शनिवार को कैंसर-रोधी 137 गैर-अनुसूचित दवाओं के मुनाफे को 30% तक सीमित कर दिया। इससे इन जीवन रक्षक दवाओं के खुदरा मूल्य में 70% तक…

    दिल्ली: आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मारी, एक शख्स की गई जान

    आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस…