हिमाचल: पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सरकाघाट पुलिस थाना हटली के तहतत जमनौंण गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली बहस के बाद एक पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया। इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित धर्मपाल (32) निवासी जमनौण ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते बुधवार रात करीब 8 बजे जब वह अपनी पत्नी नीना कुमारी के साथ रसोई में बैठा था तो उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

धर्मपाल ने आरोप लगाया कि उसने पत्नी को बहस करने से रोका तो आवेश में आकर नीना कुमारी ने चूल्हे पर उबल रहा दूध उस पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ लापरवाही से नुकसान पहुंचाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार मामले की पुष्टि की।

और पढ़े  हिमाचल: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, करीबी रिश्तेदार समेत पांच के खिलाफ FIR
  • Related Posts

    हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार

    उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम में अचानक बदलाव आया है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है।…

    HP Cabinet Decisions: सुक्खू सरकार करेगी बंपर भर्तियां, 14 हजार पदों को भरने की मंजूरी, जानें बड़े फैसले..

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल बैठक…