सरकार की ओर से किसानों के लिये चलाई जा रही कृषि योजनाओं के प्रति जागरूक ।

सरकार की ओर से किसानों के लिये चलाई जा रही कृषि योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिये अयोध्या शहर के जीजीआईसी मैदान में रवि उत्पादकता गोष्ठी व किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले का उद्घाटन अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस किसान मेले में भाग लेने पहुंचे किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने व सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक किया गया। किसान में प्रदर्शनी भी लगाई गई ताकि किसान प्रदर्शनी में माध्यम से अपनी फसलों को और बेहतर कैसे करें इस पर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा, जिससे उन्हें फसल की अच्छी आमदनी मिल सके.वही जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किसानों से अपील की है कि वह अपनी खेतों में पड़ी पराली को न जलाएं, बल्कि उसका उपयोग किसी अन्य कार्य मे करें।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…