हल्द्वानी / नैनीताल : सारथी फाउंडेशन समिति के तत्वाधान में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया ।

आज दिनांक 23 अक्टूबर को सारथी फाउंडेशन समिति के तत्वाधान में उत्तराखंड आपदा में हुई जनहानि की आत्माओं की शांति के लिए और उत्तराखंड की समृद्धि के लिए कालू सिद्ध मंदिर नियर बॉम्बे हॉस्पिटल पर एक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमें सारथी की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा प्रसाद जी एवं सारथी परिवार के समस्त जनों ने यज्ञ में आहुति देकर मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
यज्ञ के उपरांत संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि यज्ञ करने का हमारा उद्देश आपदा में मृतक आत्माओं की शांति एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए किया गया है, और भगवान से प्राथना की गई कि हमें हर तरीके की विपदाओं से बचाएं।
संस्था के संयोजक नवीन पंत ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए आपदा वाले क्षेत्रों का संज्ञान लेते हुए उन परिवारों तक मदद मुहैया करवाने का निवेदन किया।
कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद स्वरूप खीर वितरण का कार्यक्रम किया गया।
आज के कार्यक्रम में नवीन पंत, समाजसेवी दीपक मेहरा, बी डी शर्मा,गिरीश चंद्र लोहनी,दिशांत टंडन,ज्ञानेंद्र जोशी,मदन मोहन जोशी,उमेश सैनी,दीप्ति चुफाल,केतन जायसवाल,प्रेमलता पाठक,प्रेमा जोशी,आनंद आर्य,अतुल नागपाल,अजय त्रिपाठी,आशा शुक्ला, राकेश प्रसाद,विवेक पंत एवं पंडित पंकज फुलारा जी द्वारा हवन यज्ञ को संपन्न किया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…