गुस्सा: ईद पर शिया समुदाय नहीं पहनेगा नए कपड़े, पुराने कपड़ों में पढ़ेंगे नमाज

Spread the love

रान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामनेई की मौत पर जहां लोगों में गम है, वहीं शिया समुदाय ने ईद पर खुशियां न मनाने का फैसला लिया है। नए कपड़े नहीं खरीदे जाएंगे। पुराने कपड़े पहनकर ही ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इस दौरान बांह पर काली पट्टी भी बांधेंगे। 20 या 21 मार्च को ईद होगी।

अंजुमन तंजीमुल अजा के महासचिव सैयद नादिर अब्बास नकवी ने बताया कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने अपील की है कि अली खामनेई के इंतकाल पर इस बार ईद की पारंपरिक खुशियां नहीं मनाई जाएंगी। लोग केवल ईद की नमाज अदा करेंगे। नादिर अब्बास ने कहा कि शिया समुदाय के लोग ईद पर नए कपड़े नहीं पहनेंगे, बल्कि पुराने कपड़ों में ही नमाज पढ़ने के लिए जाएंगे। साथ ही अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खामनेई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शाहजमाल कर्बला के मुतवल्ली मुख्तार जैदी ने कहा कि यह फैसला शोक को व्यक्त करने के लिए लिया गया है। इससे पहले एक मार्च को खामनेई की मौत के विरोध में सर सैयद नगर स्थित हुसैनी मस्जिद से यूनिवर्सिटी सर्किल तक जुलूस निकलेगा। यूनिवर्सिटी में दो बार गायबाना नमाज-ए-जनाजा पढ़ी गई।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- पर्यावरण दिवस पर 85 शक्ति केंद्रों पर भाजपाईयों ने लगाए गए पौधे
  • Related Posts

    जर्जर हो रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ढांचा, छज्जों और दीवारों में आईं दरारें, ASI की रिपोर्ट में खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास मंगलवार को एक भवन का छज्जा गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे, लेकिन खतरे और भी हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर…


    Spread the love

    होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में  महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को…


    Spread the love