Weather उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में देरी से आएगी गर्मी, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

Spread the love

 

 

त्तराखंड के मैदानी इलाकों में भले चटक धूप गर्मी का अहसास करा रही हो लेकिन पर्वतीय इलाकों में अभी गर्मी आई नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च तक पर्वतीय हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी देरी से आएगी।

 

केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में रविवार को प्रदेश के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। खासकर प्रदेश के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों का मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान सामान्य होने की संभावना है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री अधिक 17.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

Spread the love
और पढ़े  रुड़की- 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर
  • Related Posts

    उत्तराखंड बजट सत्र 2026- राज्यपाल के संबोधन से शुरू हुआ बजट सत्र, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

    Spread the love

    Spread the love   आज से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू हो गया है।उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण…


    Spread the love

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा में मारा छापा, 3 लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा

    Spread the love

    Spread the love   पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में तीन लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में…


    Spread the love