देहरादून: दरबार साहिब में जयकारों के साथ हुआ श्री झंडे जी का आरोहण, भक्तों का उमड़ा सैलाब

आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ आज दून के ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण 4:12 पर हुआ। इसी के साथ श्रीझंडेजी मेले का शुभारंभ हो गया। श्रीझंडेजी के आरोहण में देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीझंडेजी के स्पर्श व दर्शन किए। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तो श्रीगुरु रामराय महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारे द्रोणनगरी में गूंजने लगे।

 

श्री झंडे जी मेले का महत्व
सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी के बड़े पुत्र श्री गुरु राम राय महाराज का जन्म सन 1646 ई. में पंजाब के जिला होशियारपुर स्थित कीरतपुर में हुआ था। इसके बाद उन्होंने देहरादून को अपनी तपस्थली बनाया। यहां श्री दरबार साहिब में लोक-कल्याण के संदेश के साथ एक विशाल ध्वजदंड स्थापित कर श्रद्धालुओं को ध्वज के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रेरणा दी। परंपरा के अनुसार, हर साल होली के पांचवें दिन यानी पंचमी तिथि को श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है और ऐतिहासिक श्री झंडा मेला आयोजित किया जाता है।

ये है खास
– 94 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का आरोहण हुआ
– दून के अनिल गोयल ने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ
– पांच एलईडी स्क्रीनों सहित सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण
– ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

और पढ़े  श्रीनगर: BJP प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का स्वागत, जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में होंगीं शामिल
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…