हरिद्वार: आज धर्मनगरी में सवा चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित, मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Spread the love

केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। वैरागी द्वीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, जनसभा संबोधन और अन्य गतिविधियों के बीच वह निजी होटल में आयोजित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगेंं। इसके लिए शुक्रवार को दिनभर पुलिस-प्रशासन की टीम तैयारियों में जुटी रही।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री शनिवार को दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे, जहां से 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां से 12:40 बजे वह वैरागी द्वीप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। फिर 1:55 बजे तक वह वैरागी कैंप में जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन में 2:00 बजे से 2:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।

 

इसके अलावा 2:30 बजे से 3:00 बजे तक वैरागी कैंप में ही नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। वह 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 3:30 बजे वैरागी कैंप से प्रस्थान कर 3:40 बजे एक निजी होटल पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर केंद्रीय गृह मंत्री 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  मन की बात: CM धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, कहा- इससे मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा
  • Related Posts

    भीमताल- समुदाय विशेष के युवक की गिरफ्तारी न होने से भाजपाइयों और व्यापारियों में उबाल, बाजार बंद कर लगाया जाम

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल में समुदाय विशेष के युवक पर लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण, नाम बदलकर आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आरोप लगाने के बाद…


    Spread the love

    हरिद्वार- धनौरी मार्ग पर पिकअप और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveबहादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह को बहादराबाद धनौरी मार्ग पर पिकअप गाड़ी और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की की मौत…


    Spread the love