GST उपायुक्त 20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक आयुक्त फरार

Spread the love

 

हाराष्ट्र के नासिक में राज्य कर (जीएसटी) विभाग के उपायुक्त सोमनाथ दत्तू पागे और एक अन्य को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आरोपी सहायक आयुक्त मच्छिंद्र विट्ठल डोंडे फरार है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त पागे और सहायक आयुक्त मच्छिंद्र विट्ठल डोंडे ने शिकायतकर्ता के नासिक स्थित कार्यालय पर छापा मारा था और जीएसटी के तहत कार्रवाई से बचाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह रकम घटाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई। शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और पागे के सहयोगी अमित जाधव को 20 लाख रुपये की पहली किश्त लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। पागे के कार्यालय से 2 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सहायक आयुक्त मच्छिंद्र विट्ठल की तलाश की जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  अमरावती NICU अग्निकांड: तीन नवजात बच्चों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश, परिजनों को पांच लाख की मदद
  • Related Posts

    अमरावती NICU अग्निकांड: तीन नवजात बच्चों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश, परिजनों को पांच लाख की मदद

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई। हादसे के…


    Spread the love

    रेट कार्ड वो भी रिश्वत का: लातूर में कुएं से गौशाला बनाने तक के लिए अधिकारी मांग रहे पैसे, सरपंच का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ग्रामसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सरपंच और अन्य लोगों को कथित तौर पर सरकारी योजनाओं का…


    Spread the love