कश्मीर में हालात सामान्य, हटाई गईं पाबंदियां और मोबाइल इंटरनेट बहाल, वाहनों का आवागमन आज से सामान्य

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के बाद कश्मीर में पांच दिनों से बने तनावपूर्ण हालात शुक्रवार देर शाम सामान्य हो गए। प्रशासन ने सभी पाबंदियां हटा दी हैं। मोबाइल इंटरनेट बहाल कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला हालात शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने पर लिया गया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पूरी घाटी में गाड़ियों की फिर से सामान्य आवाजाही शुरू हो जाएगी लेकिन सुरक्षाबल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हालात पर कड़ी नजर रखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नमाज के बाद शिया समुदाय ने श्रीनगर शहर के सैदाकदल और रैनावारी, बांदीपोरा के गौंचीपोरा, शादीपोरा, इंद्रकूट और नौगाम सुंबल और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कलमपोरा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। अब कश्मीर में हालात सामान्य हो गए हैं।

डीजीपी और आईजीपी कश्मीर ने सुरक्षा प्रबंध जांचे
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात ने इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) कश्मीर वीके बिरदी, डीआईजी सेंट्रल रेंज (सीकेआर) राजीव पांडे, एसएसपी श्रीनगर संदीप चक्रवर्ती के साथ डाउनटाउन श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

डीजीपी ने जामिया मस्जिद श्रीनगर, हजरतबल दरगाह और पुराने शहर के नौहट्टा समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया। डीजीपी ने अधिकारियों को लोगों की आवाजाही को आसान बनाने और धार्मिक गतिविधियों को शांति से पूरा कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

और पढ़े  जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश
  • Related Posts

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…

    जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश

    एक तरफ पहाड़ों में आतंकियों की घेराबंदी, दूसरी तरफ पुख्ता खुफिया सूचनाओं पर दबाव और तीसरी तरफ सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलने देना व वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर अभियानों…