हरिद्वार- CM के पास हेलीपैड पर जाने से रोकने पर एसपी पर भड़के दर्जाधारी मंत्री, हुआ हंगामा

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी के पास हेलीपैड पर जा रहे दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि को रोकने पर हंगामा खड़ा हो गया। मंत्री एसपी सिटी पर भड़क उठे और नाराजगी जताते हुए माफी मांगने की बात पर अड़ गए। इसके बाद एचआरडीए सचिव ने उन्हें किसी तरह मनाया। इसे पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में प्रस्तावित गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर गुरुकुल कांगड़ी विवि के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा। इसी बीच भाजपा नेता उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। इस बीच दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि जैसे ही आगे बढ़े तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर वह एसपी पर बिफर गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसका विरोध किया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एचआरडीए सचिव उन्हें मनाते हुए कह रहे हैं मैं माफी मांगता हूं, लेकिन दर्जाधारी मंत्री कहते हैं कि नहीं एसपी माफी मांगेंगे। हालांकि बाद में अफसरों ने उन्हें किसी तरह मना लिया। बता दें कि इससे पहले भी पार्टी के पदाधिकारियों को सीएम के हेलीपैड पर जाने से रोकने के इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 


Spread the love
और पढ़े  केदारनाथ धाम के कपाट खुले, CM धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे, PM मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
  • Related Posts

    भीमताल- समुदाय विशेष के युवक की गिरफ्तारी न होने से भाजपाइयों और व्यापारियों में उबाल, बाजार बंद कर लगाया जाम

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल में समुदाय विशेष के युवक पर लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण, नाम बदलकर आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आरोप लगाने के बाद…


    Spread the love

    हरिद्वार- धनौरी मार्ग पर पिकअप और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveबहादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह को बहादराबाद धनौरी मार्ग पर पिकअप गाड़ी और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की की मौत…


    Spread the love