देहरादून Crime: घर में घुसकर युवक का अपहरण कर मां से मांगी फिरौती, 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून के विकासनगर में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का दून पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

 

जानकारी के अनुसार बीते दिन पुष्पा देवी, निवासी भोजावाला विकासनगर, ने थाना विकासनगर में तहरीर दी कि शाम के समय कुछ अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट की और उसे कार में बैठाकर अगवा कर लिया। कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल कर युवक को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये हुए गिरफ्तार
– विकास वैरोगी(13) पुत्र सतपाल वैरागी निवासी पंजाबी बाग , हकीकत नगर पुलिस लाईन सहारनपुर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश।
– नीरज पुत्र(34 ) मदन, निवासी माईकोटा थाना नागर जिला सहारनपुर।
– प्रवीन(44) पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी वार्ड नं0 03 पहाडी गली विकासनगर जिला देहरादून ।
– सचिन(31 ) पुत्र शांति प्रसाद, निवासी लेन नं0 03 आदर्श कॉलोनी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
– नवीन(27) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम डांडा वार्ड नं0 15 डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादू।


Spread the love
और पढ़े  मसूरी: माल रोड पर आधी रात पेड़ गिरने से होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love