BJP नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भेजा जेल

Spread the love

लीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में होली को लेकर पड़ोसी के भांजे से हुए विवाद में भाजपा नेता का बेटा घर से पिता की पिस्टल निकाल लाया। फायरिंग का भी आरोप है। तभी पिता ने बेटे से पिस्टल छीनकर पड़ोसी पर तान दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भाजपा नेता को जेल भेज दिया।

 

हुआ यूं कि भाजपा व व्यापारी नेता हेमंत गर्ग के नाबालिग बेटे का पड़ोसी विशाल शर्मा के हमउम्र भांजे से 4 मार्च को होली पर विवाद हो गया था। उसी विवाद में 5 मार्च शाम दोनों में फोन पर चेटिंग के जरिये बहस हुई। दोनों ने एक दूसरे को गाली तक दे दी। विशाल शर्मा हेमंत के दरवाजे पर शिकायत करने पहुंचे।

आरोप है कि उनके हाथ में डंडा लगा था। वे मारपीट के इरादे से पहुंचे थे। तभी हेमंत का बेटा घर से पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया। विशाल का आरोप है कि उसने तीन राउंड फायर किए। जिससे एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई। इसी बीच हेमंत ने आकर बेटे के हाथ से पिस्टल छीन ली। उसे विशाल के सीने पर तानते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

 

खबर पर बन्नादेवी पुलिस पहुंच गई। विशाल व हेमंत को थाने ले आई। जहां पीछे से दोनों के परिजन भी पहुंचे। पुलिस कार्रवाई की बात सुनकर थाने के बाहर से हेमंत का बेटा लापात हो गया। एसएचओ बन्नादेवी विजय सिंह के अनुसार मामले में विशाल की तहरीर पर हेमंत व उनके बेटे पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा नेता को जेल भेज दिया गया है।

और पढ़े  अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- चढ़ावा चोरी पाप नहीं, महापाप', कानून के साथ भगवान भी देंगे दंड

Spread the love
  • Related Posts

    बंद रहेंगे स्कूल: UP के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में मिले नए सुराग, आरोपियों के घरों से नकदी, सोने के गहने और कार बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस रिमांड के दौरान बुधवार को जांच ने नई दिशा पकड़ ली। दिनभर चली पूछताछ के बाद देर रात पुलिस तीनों आरोपियों को…


    Spread the love