डीसीएम ड्राइवर की संदिग्ध मौत

डीसीएम ड्राइवर की संदिग्ध मौत मामले में पीड़ित परिवार ने ट्रक ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगाते हुये शव रखकर रोड जामकर उचित कार्रवाई की मांग की है, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मामला अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र शहादत अली खां की छावनी के रहने वाले मृतक ड्राइवर के परिजनों ने बताया कि वह डीसीएम से पेंट लेकर निकले थे लेकिन सूचना मिली उनका शव सीतापुर में मिला है। परिजनों का आरोप है कि उनके पिता की मौत नहीं हुई बल्कि उनकी मौत के पीछे डीसीएम मालिक का हाथ है, उनका यह भी आरोप है कि मालिक ने उनके भाई को पैसे देने के बहाने बुलाकर काफी देर तक बंधन बनाये रखा, किसी तरह वह वापस आया, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन पर रिपोर्ट दर्ज न करने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित परिवार की मांग है कि उनके परिवार को मुआवजा मिलना चाहिये व भाई को नौकरी मिलनी चाहिये।

और पढ़े  UP राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री, मिली अहम जिम्मेदारी
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…