Petrol Price- नहीं थमा ईरान-अमेरिका युद्ध तो भारत में कितने रुपये का होगा एक लीटर पेट्रोल?

Spread the love

न दिनों ईरान-अमेरिका और इस्राइल के बीच युद्ध चल रहा है। ईरान और अमेरिका इस्राइल पर हमले कर रहे हैं और इस्राइल भी इन दोनों देशों पर हमला कर रहा है। यही नहीं, इस्राइल अमेरिका के अलग-अलग देशों में बने दूतावासों समेत अन्य जगहों पर हमले कर रहा है।

 

अब तो ये युद्ध लोगों को डराने लगा है क्योंकि इस युद्ध के कारण महंगाई से लेकर पेट्रोल के दामों को लेकर लोगों को चिंता सता रही है। माना जा रहा है कि अगर युद्ध लंबा चला तो इसका असर पेट्रोल के दामों पर पड़ सकता है और इससे भारत भी अछूता नहीं रह पाएगा। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि अगर ईरान-अमेरिका और इस्राइल के बीच चल रहा ये युद्ध लंबा चलता है, तो भारत में एक लीटर पेट्रोल का दाम कितना हो सकता है।

 

कैसे बढ़ते हैं पेट्रोल के दाम?

  • पेट्रोल के दाम क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करते हैं
  • जैसे-जैसे कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती हैं, वैसे-वैसे पेट्रोल के दामों में भी इजाफा देखा जाता है
  • कोई भी देश जितने ऊंचे दाम पर कच्चा तेल खरीदता है, उतने ही महंगे पेट्रोल के दाम होते हैं

 

कच्चे तेल का क्या है कीमत?

  • बीते शनिवार से अब तक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है
  • कच्चा तेल लगभग 84 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है
  • एक साल के भीतर ये इसका उच्चतम स्तर है

 

और पढ़े  बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट के विभागों का हुआ बंटवारा: दिलीप घोष बने पंचायत मंत्री, अग्निमित्रा को भी अहम मंत्रालय

कितनी बढ़ सकती है कच्चे तेल की कीमत?

  • कच्चे तेल की कीमत पिछले शनिवार से अब तक लगभग 15 फीसदी तक बढ़ चुकी है
  • माना जा रहा है कि अगर ईरान-अमेरिका और इस्राइल का युद्ध लंबा चलता है, तो क्रूड ऑयल का भाव 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है

 

भारत में कितना हो सकता है एक लीटर पेट्रोल का भाव?

  • जिस तरह से लगातर क्रूड ऑयल के भाव बढ़ रहा हैं, उससे लग रहा है आने वाले दिनों में ये और महंगा हो सकता है
  • भारत का लगभग आधा तेल होर्मुज स्ट्रेट से आता है, जहां पर जहाजों की आवाजाही को लगभग बंद कर दिया गया है
  • ऐसे में कच्चे तेल के भाव अगर बढ़ते हैं तो जानकार मान रहे हैं कि भारत में एक लीटर पेट्रोल पर 10-12 रुपये बढ़ सकते हैं
  • हालांकि, भारत कच्चे तेल के लिए दूसरे विकल्पों को देख रहा है जिससे भारत में पेट्रोल के दाम न बढ़े

Spread the love
  • Related Posts

    यूएई के राष्‍ट्रपति से मिले PM मोदी,भारत में $5 अरब का निवेश करेगा यूएई, रक्षा, ऊर्जा और गैस सप्लाई पर हुए कई अहम समझौते

    Spread the love

    Spread the love     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और…


    Spread the love

    NEET- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलान- अगले साल ऑनलाइन होगी परीक्षा,15 मिनट का समय बढ़ाया..

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी-2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा की नई तारीख 21 जून तय की गई है। तारीख…


    Spread the love