नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे अमित शाह और नितिन नवीन, नामांकन प्रकिया जारी

Spread the love

 

विधानसभा में एनडीए उम्मीदवारों का नामांकन प्रक्रिया जारी

बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार के साथ गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा जदयू के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। एनडीए के विधायक भी पहुंचे हैं। कुछ ही देर में सभी नेता नामांकन कर बाहर निकलेंगे।

Bihar News Live: अमित शाह और नितिन नवीन के साथ विधानसभा रवाना हुए नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कुछ देर तक दोनों दिग्गज नेताओं के बीच बातचीत हुई। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विधानसभा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहले ही विधानसभा भी पहुंच चुके हैं। कुछ देर में एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया जाएगा।

Bihar News Live: जदयू दफ्तर में हंगामा, एमएलसी को घेरा

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान से जदयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुस्साए कार्यकर्ता जदयू दफ्तर पहुंच चुके हैं। जदयू नेताओं ने एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई जदयू नेताओं पर भाजपा से मिले होने का भी आरोप लगाया। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोगों ने वोट दिया है। जनता और कार्यकर्ताओं की बात नीतीश कुमार को सुननी ही पड़ेगी।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 10 जिलों ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात ने नौ लोगों की जान ली, जानिए मौसम?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar:- गंगा में डूबीं सात बच्चियां, 3 के शव मिले, एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता चार बच्चियों में से तीन के…


    Spread the love

    Bihar मंदिर में भगदड़:- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल, प्रशासन क्या बोला?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल…


    Spread the love