रुड़की: कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण, घटना ने मानवता को झकझोरा, लोगों की जुटी भीड़

Spread the love

 

 

लियर-रुड़की रोड स्थित पुल के पास पुरानी गंगनहर के किनारे सोमवार सुबह भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया।

 

सोमवार की सुबह करीब आठ बजे राहगीरों को पुल के पास गंगनहर किनारे कूड़े में लाल कपड़े से बाहर एक हाथ निकला हुआ था। पास जाकर देखने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें भ्रूण लिपटा हुआ था।

लोगों का कहना था कि जिस मासूम को जन्म के बाद सुरक्षा और स्नेह मिलना चाहिए था उसे इस तरह लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने बताया कि करीब चार माह का भ्रूण है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को कौन छोड़कर गया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love