होली पर भयानक हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्ची सहित 2 की मौत, सात घायल

Spread the love

गरा में बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के कार और  ट्रक में सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक मासूम सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा घंटे बाद कार को काटकर शव को  बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह 4:53 बजे की करीब कार चालक भूरी सिंह पुत्र सरनाम सिंह निवासी अनुपुरा थाना गोहद भिंड मध्य प्रदेश नोएडा से अपनी पत्नी चंद्रिका, पुत्री अन्यया (11), शिवन्या (7), तनु (5) के अलावा अपने साथी रामकुमार (45) पुत्र बांकेलाल और उनकी पत्नी रेखा (40) व उनके बच्चे सुशांत (11), मनदीप (8) वर्ष के साथ नोएडा से होली के त्योहार पर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही मंगलवार सुबह 4:53 बजे के करीब बाह फतेहाबाद मार्ग पर अरनोटा पुल के पास पहुंचे, तो बाह की तरफ से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तनु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में दूसरी साइड आगे की सीट पर रामकुमार गंभीर रूप से घायल होकर अंदर फंस गए। पुलिस ने कार काटकर जब तक उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी की भी मौत हो गई।

वहीं कार में बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love