उत्तराखंड : प्रदेश में मची बारिश से जगह-जगह तबाही, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर ली नुकसान की जानकारी ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिए जाने के प्रति आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
उत्तराखंड में दो दिन मूसलाधार बारिश के मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान के साथ ही उत्तराखंड सरकार भी रविवार से ही बेहद चौकस और चौकन्नी नजर आई। तैयारियों को चाक चौबंद करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चे पर उतर आए। उन्होंने जिलाधिकारियों को आपदा की स्थिति में निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शासन से लेकर प्रशासन तक को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…