लालकुआं: विधायक मोहन बिष्ट के अनुरोध पर CM धामी ने लिया निर्णय

मुख्यमंत्री धामी ने लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक इससे पूर्व विधानसभा क्षेत्र लालकुआं अंतर्गत ग्राम बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की घोषणा की गई थी। हालांकि उक्त क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकार में होने के कारण भारत सरकार से वन विभाग के स्तर पर अनापत्ति प्राप्त करना आवश्यक था। विभिन्न प्रावधानों और प्रक्रिया में संभावित समय को देखते हुए 1 जुलाई 2025 को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित कर दिया गया था।अब मुख्यमंत्री द्वारा पुनः इस घोषणा को बहाल किए जाने से बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासियों में आशा की नई किरण जगी है।

और पढ़े  देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले 2 इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…