BSNL लाया किफायती रिचार्ज प्लान: कम दाम में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट?

Spread the love

2026 में जहां अन्य ऑपरेटर्स अपने टैरिफ प्लान्स महंगे कर रहे हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने यूजर्स के लिए किफायती प्लान्स लेकर आई है। कंपनी के नए पोर्टफोलियो में हर वर्ग के लिए कुछ खास है चाहे आप कम बजट वाले हों या आपको भारी-भरकम डेटा चाहिए।

 

पॉकेट-फ्रेंडली और शॉर्ट-टर्म प्लान्स 
अगर आप कम दिनों के लिए सिम एक्टिव रखना चाहते हैं या इमरजेंसी डेटा चाहिए, तो अपने यूजर्स के लिए बीएसएनएल ये प्लान लेकर आया है:

  • 87 रुपये वाला प्लान: मात्र 14 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग। छोटे रिचार्ज में यह सबसे बेस्ट है।
  • 99 रुपये वाला प्लान: 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा। उन लोगों के लिए जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।
  • 118 रुपये वाला प्लान: 20 दिनों की वैलिडिटी और 0.5GB डेली डेटा प्लस एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स।

 

 

स्टूडेंट्स और वर्क-फ्रॉम-होम स्पेशल
बीएसएनएल ने युवाओं और स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल डेटा पैक पेश किए हैं:

    • 251 रुपये वाला: इस प्लान में कुल 100GB डेटा मिलता है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए वरदान है जो ऑनलाइन क्लासेज लेते हैं।
    • 599 रुपये वाला प्लान: 84 दिनों तक चलने वाले इस पैक में रोज 3GB डेटा मिलता है। हैवी गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए यह परफेक्ट है।

लंबी वैलिडिटी और नो टेंशन प्लान्स
बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति पाने वालों के लिए बीएसएलएल के पास बड़े ऑफर्स हैं:

  • 997 रुपये वाला प्लान: यह 160 दिनों (लगभग 5 महीने) की वैलिडिटी देता है। इसमें डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है।
  • 1999 रुपये वाला: पूरे 365 दिन की वैलिडिटी। यह BSNL का सबसे लोकप्रिय सालाना प्लान है।
  • 2799 रुपये वाला : 365 दिनों तक रोजाना 3GB डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स। यानी साल भर इंटरनेट की कोई कमी नहीं।
और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत, दुबई-अबू धाबी और जेद्दा से उड़ानें फिर शुरू

 

 

प्लान की कीमत वैलिडिटी मुख्य बेनिफिट्स
87 रुपये 14 दिन 1.5GB/दिन + अनलिमिटेड कॉल
215 रुपये 30 दिन 2GB/दिन + 100 SMS
347 रुपये 54 दिन 2GB/दिन डेटा + फ्री कॉलिंग
485 रुपये 80 दिन 2GB/दिन (बेस्ट वैल्यू प्लान)
2626 रुपये 365 दिन 2.6GB/दिन + पूरे साल की छुट्टी

बीएसएनएल बनाम प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां
जब निजी कंपनियां लगातार रिचार्ज महंगे कर रही हैं, बीएसएनएल कम दाम में ज्यादा वैलिडिटी देकर वैल्यू-फॉर-मनी मॉडल पर काम कर रहा है। खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों में बीएसएनएल की मजबूत पकड़ इसे फिर से प्रतिस्पर्धा में ला सकती है।

प्लान्स सर्कल के अनुसार बदल सकते हैं।
ध्यान रहे कि अनलिमिटेड कॉलिंग में FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लागू हो सकता है। इसलिए रिचार्ज करने से पहले ऑफिशियल एप या वेबसाइट से पुष्टि करें।


Spread the love
  • Related Posts

    जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर

    Spread the love

    Spread the love     साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47…


    Spread the love

    नितिन नवीन समेत BJP के नौ राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी देखें

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद उनकी आवाज संसद से पूरे देश में सुनी जाएगी।…


    Spread the love