कुख्यात कल्लू: 18 वर्ष की उम्र में बन गया अपराधी, चाचाओं का कत्ल, सीने के पार हुई पुलिस की गोली

गरा के थाना एकता क्षेत्र में गुतिला के पास शुक्रवार को मुठभेड़ में मारा गया शूटर पवन उर्फ कल्लू पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में था। जेल से छूटने के बाद वह गांव और आसपास के क्षेत्रों में बैनर -पोस्टर लगाकर चुनावी ताल ठोक रहा था। पवन को मालूम था कि चुनाव जीतने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए उसने रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। परिजन शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गाजियाबाद ले गए।

 

एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस ने शुक्रवार को रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग के शार्प शूटर पवन उर्फ कल्लू की एकता थाना क्षेत्र में घेराबंदी की थी। किसी वारदात को अपने साथी के साथ अंजाम देने के आए पवन को पुलिस ने चेतावनी दी तो उसने फायरिंग कर दी थी। दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। एक गोली पवन के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया। उसका साथी बाइक छोड़कर भाग निकला था।

 

पुलिस ने घायल पवन को इलाज के लिए एसएन भेजा था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक गाड़ी से पवन का छोटा भाई और चार रिश्तेदार पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। यहां पर तीन थानों का फोर्स मौजूद था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को एंबुलेंस से गाजियाबाद ले गए। शूटर के भाई ने बताया कि पवन शाम करीब चार बजे घर से निकला था। वह आगरा क्यों आया था, इसका पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। गोली शरीर के पार हो गई थी। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार बदमाश पवन उर्फ कल्लू पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रंगदारी से धन एकत्रित कर रहा था।

और पढ़े  राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय

Sharp shooter Pawan alias Kallu dies in police encounter
18 वर्ष की उम्र में बन गया अपराधी
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इंटर पास गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के गांव सिरोली का 28 वर्षीय पवन उर्फ कल्लू ने 18 वर्ष की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। 2021 में पिता की मृत्यु के बाद जमीन के विवाद में उसने अपने सगे चाचा जैनेंद्र और सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या की थी। तीन अन्य हत्याओं को भी उसने अंजाम दिया था। उस पर हत्या,रंगदारी मांगने समेत 18 मामले दर्ज थे। लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर अलग-अलग गानों के साथ वीडियो पोस्ट करता था। एआई की मदद से अपने नाम के गाने बनाकर वीडियो पोस्ट करने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…