नागपुर में बड़ा हादसा, विस्फोटक कारखाने में भयानक धमाका, 15 लोगों की मौत

Spread the love

 

 

हाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को भयानक हादसा हो गया। नागपुर जिले के कटोल तहसील में एक विस्फोटक कारखाने में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए हैं।

 

 

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में धमाका
जानकारी के मुताबिक कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के हवाले से बतायाकि घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई।

 

15 की मौत, 18 लोग गंभीर
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नहीं हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  रेट कार्ड वो भी रिश्वत का: लातूर में कुएं से गौशाला बनाने तक के लिए अधिकारी मांग रहे पैसे, सरपंच का आरोप
  • Related Posts

    अमरावती NICU अग्निकांड: तीन नवजात बच्चों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश, परिजनों को पांच लाख की मदद

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई। हादसे के…


    Spread the love

    रेट कार्ड वो भी रिश्वत का: लातूर में कुएं से गौशाला बनाने तक के लिए अधिकारी मांग रहे पैसे, सरपंच का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ग्रामसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सरपंच और अन्य लोगों को कथित तौर पर सरकारी योजनाओं का…


    Spread the love