Bihar: पश्चिम एशिया के हालात पर संजय झा ने जताई चिंता, कहा…

Spread the love

स्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में स्थिति गंभीर है। कई सारे भारतीय नागरिक मध्य पूर्व के अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। ऐसी स्थिति में जदयू नेता संजय कुमार झा ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में  तेजी से बदलते हालात को लेकर मैं गहरी चिंता व्यक्त करता हूं। दुबई, अबू धाबी और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों, खासकर बड़ी संख्या में मौजूद बिहारवासियों की सुरक्षा को लेकर लगातार फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं।

 

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर मैंने कुछ समय पहले डॉ. एस. जयशंकर से बात की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार क्षेत्र के विभिन्न देशों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है और वहां स्थित भारतीय दूतावास बिहार के लोगों तथा व्यापक भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशल-क्षेम सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। माननीय विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं इन देशों के अधिकारियों से बातचीत की है।

मैं वहां रह रहे सभी लोगों से अपील करता हूँ कि वे घरों के भीतर सुरक्षित रहें, सतर्कता बरतें और आधिकारिक परामर्शों का पालन करें। स्थिति सामान्य होते ही सरकार आवश्यक और त्वरित कदम उठाएगी।


Spread the love
और पढ़े  Bihar: जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल
  • Related Posts

    Bihar:- गंगा में डूबीं सात बच्चियां, 3 के शव मिले, एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता चार बच्चियों में से तीन के…


    Spread the love

    Bihar मंदिर में भगदड़:- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल, प्रशासन क्या बोला?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल…


    Spread the love