नमो भारत और मेट्रो आने के बाद मेरठ में बढ़ा रियल एस्टेट कारोबार, इतने करोड़ में नीलाम हुईं 28 संपत्तियां

Spread the love

मो भारत और मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद मेरठ में इंफ्रास्ट्रक्टर को भी रफ्तार मिली है। संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है। हाल में ही आवास एवं विकास परिषद की ओर से की गई ई-नीलामी में 59 करोड़ की 28 संपत्तियों की बिक्री से इसके प्रमाण मिले हैं। आवास विकास परिषद की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर, माधवपुरम, शास्त्रीनगर और जागृति विहार विस्तार योजना के लिए बीती 19 फरवरी को ई-नीलामी की गई थी।

उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ किए होने के बाद मेरठ एवं आसपास के लोगों ने संपत्तियों की खरीद -फरोख्त के प्रति काफी रुझान दिखाया है। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मेरठ ही नहीं दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा से भी लोगों ने बोलियां लगाई हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक भूखंड 73 लाख, माधवपुरम योजना में आवासीय 85 लाख, शास्त्रीनगर योजना में व्यावसायिक भूखंड व एक दुकान तीन करोड़ 55 लाख, व्यावसायिक भूखंड 26 करोड़ 44 लाख, नर्सिंग भूखंड 23 करोड़ दो लाख और जागृति विहार विस्तार योजना में नर्सरी स्कूल 1.93 करोड़, आवासीय भूखंड 1.85 करोड़ तथा एक आवासीय भवन 54 लाख रुपये में बिका।

उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 58 करोड़ 91 लाख रुपये की 28 संपत्तियों की ई-नीलामी हुई। उन्होंने बताया कि जागृति विहार विस्तार योजना में शीर्ष ही आवासीय योजना व अन्य व्यावसायिक भूखंड आवंटन तथा ई-नीलामी से निस्तारित किए जाएंगे। वहीं संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी को हुई ई-नीलामी में एकल बोलियों पर फिर से 13 मार्च को ई-नीलामी की जाएगी।
और पढ़े  फोन पर सैन्यकर्मी पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

वहीं लोगों के रुझान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आवास एवं विकास परिषद की ओर से माधवपुरम में 30 प्लॉट के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनके लिए 2029 आवेदन आए, जो संपत्तियों के प्रति रुझान साफ बता रहा है।

Spread the love
  • Related Posts

    UP दौरे पर PM का वाराणसी आगमन,सभा स्थल पर जुटने लगी भीड़, काशीवासियों को मिलेगी 163 परियोजनाओं की सौगात

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी बरेका के लिए रवाना हुए। पीएम…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, 4 की मौत, कार चालक समेत दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फरधान थाना…


    Spread the love